AI से देखिए कैसे जिंदा जली थीं 46 जिंदगियां:जैसलमेर में 29 लोगों के लिए बस बनी जलती चिता, जयपुर में मौत बनकर फटे सिलेंडर

साल 2025 राजस्थान के सीने पर कई जख्म लिख गया। आग ने परिवार के परिवार तबाह कर दिए। जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर तक इस तपिश में झुलसे हैं। रह गईं तो कुछ लाशें और झुलसे लोगों की चीख-पुकार। AI के जरिए देखिए… पहला हादसा राजस्थान इस तारीख और दिन को शायद ही भूल पाएगा। जैसलमेर से जोधपुर आ रही प्राइवेट बस में आग लग गई थी। पूरी बस जल गई थी। सिर्फ ढांचा बचा था। बस में सवार लोग जलकर सीटों से चिपक गए थे। शव की जगह सिर्फ मांस के चीथड़े मिले थे। शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट करवाना पड़ा था। हादसे वाले दिन ही 20 मौत हो गई थी। इसके बाद भी मौत का सिलसिला नहीं थमा था। हादसे के 44वें दिन झुलसे पोकरण निवासी टेक्निकल ऑफिसर उबेदुला (50) पुत्र सुमार खान ने दम तोड़ा था। प्रत्यक्षदर्शी कस्तूर सिंह ने बताया था- धमाके की आवाज सुन मैं मौके पर पहुंचा। बस से चार से पांच महिलाएं जलती हुई नीचे उतरीं। उनके कपड़े जल गए थे। लाज-शर्म के चलते वे सड़क किनारे झाड़ियों में छिप गई थीं। हम लोगों ने चादर और दूसरे कपड़े उन पर डाले। कुछ म​हिलाएं बस में थीं, उनके कपड़े जल चुके थे। लेकिन वे लाज की वजह से बाहर नहीं निकल पाईं। (पढ़िए पूरी खबर) दूसरा हादसा इस दिन जयपुर-अजमेर हाईवे पर चलती गाड़ियों का शोर नहीं, धमाके सुनाई दे रहे थे। सिलेंडर हवा में उड़ रहे थे। ऐसा लग रहा था, मानो किसी हिंदी एक्शन मूवी की शूटिंग चल रही हो। हकीकत में ये शूटिंग नहीं थी। 300 सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद 200 सिलेंडर फट गए थे। धमाके के साथ आस-पास के खेतों और ढाबों पर जाकर गिरे थे। महावीर ढाबे पर खाटों और टेबल-कुर्सियों पर लोग खाना खा रहे थे। इतने में एक जलता हुआ सिलेंडर ढाबे पर गिर गया। लोग खाना छोड़कर भागे और अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धमाकों की आवाज 10 किमी दूर तक सुनाई दे रही थी। हाईवे पर गाड़ियों के पहिए थम गए थे। वाहनों में सवार लोग और बच्चे रोने लगे। आग इतनी भयानक थी कि टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा (35) जिंदा जल गया था। (पढ़िए पूरी खबर) तीसरा हादसा 1 मई को गुरुवार के दिन अजमेर शहर की संकरी गली में बना नाज होटल धधक उठा था। आग में 6 मौत हुई थी, जिसमें दो परिवार के बेटा-बहू और पोता खत्म हो गए थे। दिल्ली के रहने वाले युवक ने भी दम तोड़ दिया था।
होटल की पांचों मंजिल पर आग फैल गई थी। सीढ़ियों पर भी आग फैली थी। ऐसे में लोग नीचे नहीं आ पाए। होटल के एक कमरे में मां आग में घिरी थी। उसने अपने बेटे की जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे फेंक दिया था। बच्चे के मुंह से खून आने लगा था। होटल के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे संभाला था और हॉस्पिटल लेकर गए थे। एक युवक चौथी मंजिल से कूद गया था। इस बीच एक फायर बिग्रेडकर्मी भी हीरो बनकर आया था। एक मासूम बच्चे को आग की लपटों से निकालकर एबुलेंस तक पहुंचाया था। बड़ी मशक्कत के बाद आग को तीन घंटे में बुझाया गया था। (पढ़िए पूरी खबर)
चौथा हादसा SMS जयपुर का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। 6 अक्टूबर को SMS ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लगी थी, जिसमें 8 मौत हो गई थी। हॉस्पिटल के अंदर धुआं ही धुआं था। परिजन टॉर्च लेकर अपनों को ढूंढते दिखे थे। इस बीच दो ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया था। एक तस्वीर में सड़क पर ही हॉस्पिटल बना दिखा था, जिसमें लाचारी और गुस्सा था। रोड के एक तरफ हॉस्पिटल के बेड पर मरीज लेटे हुए थे। उनके परिजन रो रहे थे। तसल्ली थी कि कैसे भी करके वो अपनों को हॉस्पिटल से बाहर ले आए। दूसरी तस्वीर में हॉस्पिटल का एक कर्मचारी स्ट्रेचरों पर सफेद चादर को बिछाते दिखा था। हॉस्पिटल प्रशासन हादसे को छोड़कर सरकार को खुश करने में लगा था। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस दौरान परिजनों ने गुस्सा जाहिर किया। डॉक्टर और हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। (पढ़िए पूरी खबर) पांचवां हादसा जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर हाईटेंशन लाइन से टकराने पर एक बस में करंट दौड़ गया था। बस में आग लग गई थी। उसमें रखे सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया था। बस पूरी तरह जल गई थी। बस में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के लोग सवार थे। कई लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई थी। झुलसे लोगों को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन नसीम (50) और सहीनम (20) की मौत हो गई थी। (पढ़िए पूरी खबर) —
ये खबरें भी पढ़िए… 1- अगले साल सरकारी कर्मचारियों को 9 छुट्टियां कम मिलेंगी:दीपावली, नवरात्रा स्थापना, महाशिवरात्रि रविवार को होगी, कुल 31 सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी साल 2025 विदा होने वाला है। 2026 की शुरुआत होने वाली है। नए साल की शुरुआत से पहले दैनिक भास्कर बता रहा है कि 2026 में आपको कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं। (पढ़िए पूरी खबर) 2- राजस्थान में साल 2026 में होंगे निकाय और पंचायत चुनाव:फरवरी में जारी होगी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट, 21 भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम होंगे राजस्थान में अगले साल कई बड़े इवेंट होने जा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख निकाय और पंचायत चुनाव है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *