छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई ने कई ठिकानों पर छापा मारा है। राजनांदगांव जिले में बुधवार को एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के कई ठिकानों पर CBI पहुंची लेकिन ताला लगा होने के कारण उनके घर को सील कर दिया गया। सीबीआई की टीम ने सनसिटी कॉलोनी में स्थित उनके मकान पर पहुंची। ब्लॉक सी-28 स्थित मकान में ताला लगा मिला और कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे माहेश्वरी के पैतृक गांव डोंगरगांव में भी जांच एजेंसी ने कार्रवाई की। यहां उनके हार्डवेयर की दुकान और घर की जांच करने पहुंची टीम को दोनों जगह ताला लगा मिला। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे और किसी को कोई जानकारी नहीं थी। ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर को किया सील सीबीआई अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर तालों पर सील लगा दी। सनसिटी के निवासियों को यह भी पता नहीं था कि यहां ASP अधिकारी का मकान है। स्थानीय लोग पूरी कार्रवाई को देखते रह गए। राजनांदगांव में पूरे दिन महादेव सट्टा ऐप से जुड़े इस मामले की चर्चा रही। लोगों में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।


