हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में मंगलवार को ज्योतिसर के पास सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में कार गिरने के बाद डूबे BBA के स्टूडेंट वरुण सिंगला का शव 50 घंटे बाद बरामद हो गया। वरुण का शव घटनास्थल से थोड़ी ही दूर नहर में नीचे झाड़ियों के बीच फंसाहम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं.. हुआ था। गोताखोरों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल भेज दिया। वहीं, इकलौते बेटे का शव मिलते परिवार में मातम पसर गया। वरुण के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वरुण की तलाश के लिए गोताखोर और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें लगी हुई थीं। युवती का कल हुआ था पोस्टमॉर्टम उधर, पुलिस बुधवार को आरुषि (21) निवासी शास्त्री कॉलोनी के शव का पोस्टमॉर्टम करवा चुकी है। आरुषि के परिवार ने वरुण सिंगला पर जानबूझ कर कार को नहर में गिराने के आरोप लगाए थे। जिस पर पुलिस ने वरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।


