BCCI का ‘नमन अवॉर्ड्स’ समारोह:सचिन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा; रोहित बोले- फोकस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर

BCCI का एनुअल अवॉर्ड समारोह ‘नमन’ मुंबई में शुरू हो चुका है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 भी खेला जाएगा। इसलिए टीम इंडिया के ज्यादातर प्लेयर्स अवॉर्ड सेरेमनी के लिए भी पहुंच चुके हैं। सेरेमनी में सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि स्मृति मंधाना को विमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड मिलेगा। वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम का फोकस अब पूरी तरह चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *