BHU में मनुस्मृति की प्रति जलाने पर हंगामा:प्राक्टोरियल बोर्ड और छात्रों में धक्का-मुक्की; पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

काशी हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) के कला संकाय चौराहे पर भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति की प्रतीकात्मक प्रति जला दी। सूचना मिलने पर बुधवार देर रात प्राक्टोरियल बोर्ड भी पहुंची। छात्रों को मना करने लगी, लेकिन वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। 3 घंटे तक छात्रों-प्राक्टोरियल बोर्ड में बहस
छात्रों और प्राक्टोरियल बोर्ड के बीच करीब 3 घंटे तक कहां सुनी हुई। चौराहे पर जहां छात्रों ने मनु स्मृति जलाने की बात कही थी। वहां पर एक तरफ छठ संगठन बैठ गया, तो दूसरी तरफ प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी बैठ गए। उन्होंने कहा कि आप चौराहे पर मनु स्मृति नहीं जला सकते हैं। लेकिन, अचानक छात्रों के एक दल ने मनुस्मृति के प्रति को जलाने का प्रयास किया गया। इस समय प्रक्रिया बोर्ड के सदस्यों के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने लिया हिरासत लिया
प्राक्टोरियल बोर्ड की महिला गार्ड के साथ भगत सिंह छात्र मोर्चा की छात्राओं ने जमकर धक्का मुक्की किया। आरोप है कि छात्राओं ने महिला गार्ड को घायल किया, तो वहीं दूसरी तरफ भगत सिंह छात्र मोर्चा के छात्रों का कहना है कि प्राक्टोरियल बोर्ड द्वारा हमें मारा पीटा गया है। सुरक्षा अधिकारी के शिकायत पर सभी छात्रों को लंका थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। छात्रा ने लगाया प्राक्टोरियल बोर्ड पर आरोप
भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा की संयुक्त सचिव इप्शिता ने कहा-आज हम सभी मनुस्मृति दहन दिवस पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया की टीम ने हमें वहां से जाने के लिए कहा। उसके बाद हम लोगों ने आग को बुझा दिया गया। हमारे साथ जितने भी लड़के थे उनको गाड़ी में लेकर प्राक्टोरियल ऑफिस लेकर चले गए। छात्रों ने कहा कि महिला गार्ड ने भी हम लोगों को खींचा और बदतमीजी की। लिखित शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा मारपीट किया गया था। सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिखित तहरीर दी गई है कुछ छात्रों छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *