BJP का GST उत्सव….सांसद ने की कारोबारियों से मुलाकात:सांसद बृजमोहन निकले सड़को पर, कारोबारियों-ग्राहकों से की GST बचत पर चर्चा; पोस्टर लगाकर दी बधाई

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के अलग-अलग सेक्टरों में दुकानों का दौरा किया और जीएसटी बचत उत्सव के तहत मिली राहत पर दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने मेडिकल शॉप, मोबाइल शॉप, बर्तन की दुकान, सीमेंट की दुकान, किराना स्टोर, सस्ता कपड़ा दुकान, एक्टिवा शोरूम और हुंडई कार शोरूम का दौरा किया। दो-व्हीलर एक्टिवा शोरूम में सांसद ने ग्राहक रामलाल को नई एक्टिवा की चाबी सौंपी। रामलाल ने बताया कि बाइक खरीदने पर उन्हें 8,700 रुपए की बचत हुई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। हुंडई कार खरीदने आए प्रतीक दिवाकर ने कहा कि उन्हें कार पर 50,000 रुपए की बचत हुई और पूरा परिवार बहुत खुश है। सांसद ने प्रतीक को कार की चाबी भी सौंपी, इस अवसर पर उत्साह और बढ़ गया। जूता और चप्पल की दुकान में महिला ग्राहक रुक्मणी ने कहा कि नवरात्रि में मोदी सरकार की इस पहल से सैंडल में 200 रुपये की बचत हुई। बर्तन दुकान मालिक पवन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में नवरात्रि के मौके पर स्टॉक की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ गई है। इसी तरह, कॉस्मेटिक्स दुकान मालिक किशन फैंसी ने बताया कि पावडर और क्रीम जैसे उत्पादों में एमआरपी कम हुई है। सीमेंट कारोबारी बबला होतवानी ने कहा कि सीमेंट के भाव 30 रुपये सस्ते हो गए हैं। बेकरी के मालिक ने बताया कि कई आइटम पर टैक्स खत्म होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ जीएसटी रिफॉर्म संयोजक ललित जैसिंघ, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पार्षद अमर गिदवानी, स्वप्निल मिश्रा, सचिन मेघानी, तेज कुमार बजाज, डॉ. एन. डी. गजवानी, मनोहर चंदानी, कैलाश राजपूत, कैलाश खेमानी, बबला होतवानी, रितेश वाधवा और धनेश मटलानी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *