वाराणसी में सोमवार रात दो फ्लैट में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा। ये फ्लैट भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव ने किराये पर दे रखा था। शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG-2) और सिगरा पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। स्पा सेंटर के नाम पर यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। टीम ने यहां से 9 युवतियां और 4 पुरुषों को पकड़ा है। इन लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो कई राज सामने आए। शालिनी यादव पहले कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं और बाद में सपा से वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को यूज्ड कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें आने वाले ग्राहकों को भी फोन किया जा रहा है। किरायेदारी अनुबंध और मालिकाना हक की जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कुछ युवतियां बाहरी जिलों से यहां लाई गई थीं, जिनसे पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं, दोनों स्पा सेंटरों को तुरंत सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शालिनी यादव ने शक्ति शिखा अपार्टमेंट का फ्लैट किराये पर दिया था। ऐसे में फ्लैट के मालिकाना हक और किरायेदारी अनुबंध को लेकर पुलिस अब जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं, लंबे समय से मिल रही शिकायतों और लगातार की जा रही गोपनीय निगरानी के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। लोगों की बढ़ती आवाजाही से शक हुआ, फिर छापेमारी
सिगरा स्थित वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। पुलिस और SOG-2 की टीम ने सोमवार देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की। अपार्टमेंट में आने-जाने वाले लोगों की बढ़ती आवाजाही को लेकर पहले भी शक जताया जाता रहा था, लेकिन सोमवार रात की छापेमारी के बाद पूरे धंधे का खुलासा हो गया। इन इलाकों में सबसे ज्यादा अवैध कारोबार
सिगरा में एक्शन के साथ ही पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की बात कही। पूछताछ में पता चला कि इस सेंटर पर आने वाली युवतियां पहले कहीं और भी जाती हैं या बुलाई जाती हैं। कई केंद्रों पर स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों के चलते इन पर भी निगरानी की जा रही है। देर रात तक SOG-2 और सिगरा थाने की पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों को रोकना है, बल्कि ऐसे नेटवर्क को भी ध्वस्त करना है, जो शहर की आड़ में संगठित रूप से सक्रिय हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में ऐसे सभी संदिग्ध केंद्रों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। —————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में बस में लगी भीषण आग, 3 जिंदा जले: यात्री शीशा तोड़कर कूदे, 24 झुलसे; ट्रक की टक्कर के बाद हादसा यूपी के बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस दौरान 3 लोग जिंदा जल गए और 24 अन्य झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के पास सुनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी। बस में सवार 45 यात्री सवार थे। अधिकांश नेपाल के थे। बस के चालक और कंडक्टर का अब तक पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर…


