BJP प्रदेश अध्यक्ष ने 20 Km लंबा रोड शो निकाला:कानपुर में महाना-महेश त्रिवेदी के समर्थक भिड़े, क्रेन से 11 क्विंटल की माला पहनाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर में 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। जाजमऊ से शुरू हुआ यह रोड शो कानपुर यूनिवर्सिटी में खत्म हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने 4 घंटे में 20 किमी. का सफर तय किया। जाजमऊ में स्वागत का पोस्टर लगाने के लिए भाजपाई आपस में भिड़ गए। पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बैनर लगाया गया था। उसके ऊपर विधायक महेश त्रिवेदी का बैनर लगा दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। यूनिवर्सिटी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि SIR में गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई लोगों के नाम कट गए हैं। हमारे एमपी-एमएलए और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर एक-एक वोट की तस्दीक करें। अगर किसी का कट गया है तो वोटर लिस्ट में उसका नाम बढ़वाने का काम करें। ये कार्यकर्ता से लेकर जिले और मंडल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। अगर यह काम हमने पूरा कर लिया तो आधी जीत हमारी चुनाव से पहले ही पक्की हो जाएगी। 2027 में हमें भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि फोटोबाजी को लेकर मंच पर जो हुआ, वह हमारी पार्टी के संस्कार नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पंकज चौधरी का पहला कानपुर दौरा थी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर फूलों की बारिश की। वहीं क्रेन के जरिए उन्हें मालाएं पहनाई गईं। कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को गदा भेंट कर सम्मानित किया। पंकज चौधरी गंगा नदी में नाव पर सवार हुए और मछुआरों के साथ भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जाजमऊ से कानपुर यूनिवर्सिटी तक सड़क के दोनों ओर होर्डिंग्स लगाए गए थे। रोड शो की तस्वीरें… किन इलाकों से होकर गुजरेगा रोड शो, जानिए रोड शो से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *