‘हमारी सरकार में रोज 50 हजार गाय कट रही हैं। अधिकारी पैसा खा रहे हैं। लूट मची हुई है। इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेटरी हैं। उनमें इतनी ताकत है कि मेरी हत्या करा दें। इसकी तैयारी भी हो चुकी है। सांसद -विधायकों के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ।’ गाजियाबाद की लोनी सीट के BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दैनिक भास्कर से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा- सीएम योगी की बात को अफसर नहीं सुन रहे। वो 3 बार कह चुके हैं कि काम न कर पाने वाले अफसरों को हटाया जाएगा। इसके बाद भी पुलिस कमिश्नर हट नहीं रहे हैं। भाजपा विधायक का इंटरव्यू पढ़िए… मेरी सुनवाई नहीं हो रही
मैं ग्राउंड पर गया। वहां गोकशी हो रही थी। पहले जब गाय पकड़ी जाती थीं, तो थाने चौकी पर कार्रवाई होती थी। थाना प्रभारी सस्पेंड होते थे। चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई होती थी। लेकिन अब कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे साफ होता है कि पुलिस मिली हुई है। पहले भी हम गायों को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ते रहे हैं। हमारे हर कार्यकर्ता इस लड़ाई में है। लेकिन अब सुनवाई नहीं हो रही है। नोएडा में गाय का मांस पकड़ा गया है। बताया गया कि साहिबाबाद फैक्ट्री में आ रहा। यह अखबारों में छप रहा। सामने आ रहा है कि गोकशी हो रही है। जब यह बात प्रमाणित होती है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। पुलिस कमिश्नर कहते हैं- चीफ सेक्रेटरी का आशीर्वाद है
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, बोलते हैं कि चीफ सेक्रेटरी का आशीर्वाद है। कहते हैं कि जो हम चाहेंगे वही होगा। नैतिकता के आधार पर चीफ सेक्रेटरी रिजाइन दें। इससे पूरे देश में मैसेज जाएगा। सीएम को भी ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। बेटियों के साथ छेड़छाड़ हो रही
हमें छोटे-छोटे मामलों को लेकर थाने में जाना पड़ रहा है। छेड़छाड़ के एक मामले में हम थाने गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज तक नहीं की। कार्यकर्ता तो दूर जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं सुनी जा रही है। बेटियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। चैन स्नेचिंग हो रही है। लगातार अपराध की बड़ी घटनाएं हो रही हैं। बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री की बात को नहीं सुना जा रहा
हमारे मुख्यमंत्री की बात को भी नहीं सुना जा रहा। जब चीफ सेक्रेटरी को कमिश्नर अपना आका बता रहे हैं। सीएम तीन बार कह चुके हैं कि इन अधिकारी को हटाएंगे, लेकिन इसके बाद भी नहीं हटाया जा रहा। ऐसी स्थिति कभी नहीं हुई
जिस संकटकाल से सांसद-विधायकों को गुजरना पड़ रहा, ऐसा कभी नहीं हुआ। गाय कटेंगी और बेटियां छेड़ी जाएंगी। लगातार कहने के बाद भी यह अधिकारी नहीं हट रहे। —————————— नंद किशोर गुर्जर से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले-मेरी हत्या के लिए 25 पिस्टल खरीदीं ‘देश के गृहमंत्री अमित शाह सरदार पटेल से भी बढ़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा- 370 हटाई और एक भी पत्थर नहीं उठा। यह उनके बड़े काम हैं।’ यह बात गाजियाबाद (लोनी) से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को कही। पढ़ें पूरी खबर


