CAF-जवान को मारी गोली…हाथ को चीरते हुए गाल में फंसी:खैरागढ़ में सोते समय साथी जवान ने की फायरिंग; UP का रहने वाला था

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF (Chhattisgarh Armed Force) बटालियन कैंप में जवान ने पुरानी रंजिश में सोते समय साथी जवान पर फायरिंग कर दी। जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गातापार थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है। जबकि आरोपी जवान का नाम अरविंद गौतम बताया जा रहा है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला ? बताया जा रहा है कि, रविवार की रात खाने खाने के बाद सभी जवान घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में सो रहे थे। इसी बीच रविवार देर रात अरविंद ने सर्विस राइफल से सोनवीर पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाकी जवान आनन-फानन में उठ गए। घायल जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गोली चलाने की वजह साफ नहीं वारदात के बाद कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा आधिकारिक बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले को लेकर सतर्कता बरत रहा है। 4 दिन पहले BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को गोली मारी नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने 4 दिन पहले सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जवान का नाम सचिन कुमार है। जवान यूपी के बागपत जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी सुरक्षा कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। जवान ने कैंप में ही ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। पढ़ें पूरी खबर… दंतेवाड़ा में यूपी के जवान ने की थी आत्महत्या इससे 2 महीने पहले, दंतेवाड़ा जिले में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई थी। जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के जवान ने खुद को मारी थी गोली वहीं, 4 महीने पहले सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF के जवान ने ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल खुद को शूट कर लिया था। वह छुट्टी से कैंप लौटा था। आरक्षक शशि भूषण कुमार (31) ने शिविर में संतरी की ड्यूटी के दौरान लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारी थी। पढ़ें पूरी खबर… …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायगढ़ गोलीकांड…हेड-कॉन्स्टेबल की कनपटी पर मारी थी गोली:गले तक आया बुलेट, 2 साल पहले तलवार लेकर धमकाने पर आरोपी को हो चुकी है जेल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में RPF पोस्ट में गोलीकांड हुआ, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की मौत हो गई। उनके साथी हेड कॉन्स्टेबल कुमार सिंह लादेर ने कांच के दरवाजे के बाहर से तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे मिश्रा के गले के आर-पार गईं। फिर उसने दरवाजा खोलकर एक और गोली चलाई, जो दाईं आंख के पास से छूकर निकल गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *