सिटी रिपोर्टर }देश की प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के परिणाम बुधवार को घोषित हुए। इसमें जयपुर के भास्कर हुरकत ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। भास्कर ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया है और वर्तमान में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। नौकरी के साथ उन्होंने रात में अध्ययन कर तैयारी की। उनके पिता रिटायर्ड इंजीनियर और मां हाउस वाइफ हैं। CAT परीक्षा आईआईएम कोझिकोड की ओर से आयोजित की गई। इसमें देशभर से 2.58 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा 170 शहरों के 339 केंद्रों पर हुई थी। इसके जरिए देश के प्रमुख आईआईएम और अन्य बिजनेस स्कूलों में एमबीए व पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश मिलता है।


