CBN ने पकड़ी 1 करोड़ की नशे की खेप:थायलैंड से आया इंटरनेशनल पार्सल, चिप्स के पैकेट के नीचे छिपा रखा था हाइड्रोपोनिक वीड, रेव पार्टी में होता है सप्लाई

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने FPO कस्टम्स जयपुर में थाईलैंड से आए एक इंटरनेशनल पार्सल की तलाशी ली। जिससे कुल 0.650 किलोग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत 1 करोड़ के आसपास बताई गई है। उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुंदेल ने बताया- 17 दिसंबर को जयपुर सेल के अधिकारियों सूचना मिली थी। थाईलैंड से FPO कस्टम्स में आए एक पार्सल में खाने की चीजों के साथ अवैध रूप से हाइड्रोपोनिक वीड छिपाकर लाया गया है। जिसपर केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), जयपुर सेल के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई और उस पार्सल की तलाशी के लिए FPO जयपुर भेजा गया। तलाशी के दौरान, हाइड्रोपोनिक वीड की तीन अलग-अलग पैकेट मिले। जिनका नाम सुपरबूफ (कैलिफोर्निया, US का ओरिजिन) जिसका वजन 0.320 किलोग्राम, द किलर क्वीन (ब्रिटिश कोलंबिया का ओरिजइन) जिसका वजन 0.110 किलोग्राम और द आइसक्रीम केक (वेस्ट कोस्ट, US का ओरिजिन) जिसका वजन 0.220 किलोग्राम था। यानी कुल 0.650 किलोग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक वीड पार्सल चिप्स के पैकेट के नीचे छिपा हुआ था जिसको बरामद किया गया। जब्त किए गए हाइड्रोपोनिक वीड की अवैध बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद हाइड्रोपोनिक वीड को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 एक्ट के तहत जब्त किया। आगे की जांच की जा रही है। क्या है हाइड्रोपोनिक वीड उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुंदेल ने बताया- ये पानी में उगाया जाने वाला गांजा है। जो ज्यादातर विदेशों में होता है। इसमें गांजे का कंटेंट (THC) बहुत ज्यादा होता है। इसने नॉर्मल गांजे से काफी ज्यादा नशा होता है। भारत मे काफी महंगा बिकता है। ज्यादातर रेव पार्टियों में इस्तेमाल होता है। जांच में सामने आया कि जयपुर में किसी युवती ने मंगवाया है। उसका अजमेर पुष्कर से लिंक है। युवती को पूछताछ के लिए लाए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *