CG कांग्रेस की आज दिल्ली में हाई प्रोफाइल बैठक:मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे अध्यक्षता, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और दीपक बैज होंगे दिल्ली रवाना

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और छत्तीसगढ़ का राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ गाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। शाम 5 बजे AICC मुख्यालय में अहम बैठक ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में दीपक बैज ने बताया कि, आज शाम 5 बजे दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। बैज ने कहा कि, बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आलाकमान से मिलने वाले निर्देशों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी गंभीरता से लागू करेगी। राजनीतिक दृष्टि से यह बैठक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भविष्य की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है। मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर रहेगा फोकस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी इस समय जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में है। दिल्ली में होने वाली बैठक में खासतौर पर मनरेगा योजना को लेकर चल रहे अभियानों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि आने वाले दिनों में स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरने और जन सरोकार से जुड़े विषयों को और मजबूती से उठाने के लिए नई कार्ययोजना बनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *