CHO भर्ती में अव्यवस्था, 650 अभ्यर्थी होते रहे परेशान:कांकेर में रात 8 बजे तक चली प्रक्रिया, देर से लगी मेरिट लिस्ट

कांकेर जिले में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ पद की भर्ती प्रक्रिया में व्यापक अव्यवस्था देखने को मिली। 27 जून शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया रात 8 बजे तक चली। 53 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में 650 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेरिट लिस्ट जारी करने में भी देरी की गई। दोपहर 2 बजे जारी होने वाली सूची शाम 5 बजे तक चस्पा की गई। अभ्यर्थियों ने व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डिजिटल युग में भी पुरानी परंपरा के तहत नोटिस बोर्ड पर सूची लगाई गई। इससे पारदर्शिता प्रभावित हुई है। व्यवस्था नहीं होने से परेशान होते रहे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को एक संकरी सीढ़ी से आना-जाना पड़ा। इससे हादसे का खतरा बना रहा। विशेषकर महिला अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उचित लाइन व्यवस्था भी नहीं थी। विभाग पर सांठगांठ का आरोप अभ्यर्थियों ने विभाग पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता बनी रहती है। लेकिन यहां ऑफलाइन काम किया गया और उसमें भी लगातार देरी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *