CJI बनने के बाद आज पहली बार हरियाणा में सूर्यकांत:सम्मान में स्टेट डिनर देंगे मुख्यमंत्री, बैंड-बाजे के साथ हांसी और हिसार बार में स्वागत होगा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को पहली बार हरियाणा आ रहे हैं। वह दो दिन हिसार व हांसी जिलों में रहेंगे। उनके सम्मान में राज्य सरकार हिसार में स्टेट डिनर भी दे रही है। इस डिनर में सेंट्रल लॉ मिनिस्टर अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश समेत अन्य जज शामिल होंगे। इससे पहले वह हांसी और हिसार बार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हिसार बार में वह खुद प्रैक्टिस कर चुके हैं। 1984 में वे हिसार बार के मेंबर बने थे। उनका आत्मीय जुड़ाव बार से है। इसलिए उन्होंने अपने टूर का पहला प्रोग्राम बार में ही रखा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार दोपहर 3 बजे हिसार एयरपोर्ट से हांसी के श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। वहां एडीजे गगनदीप उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद रेस्ट हाउस में हाई-टी प्रोग्राम होगा। जस्टिस सूर्यकांत हांसी न्यायालय परिसर में आयोजित बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों से संवाद करेंगे। मुख्य न्यायाधीश और उनकी पत्नी हांसी कोर्ट परिसर में ‘कदम्ब’ के दो पौधे भी रोपेंगे। सीजेआई का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। हांसी में कांजी-वड़ा खाएंगे सीजेआई
सीजेआई के कार्यक्रम के दौरान दोपहर के भोजन में हांसी के पारंपरिक देसी व्यंजन परोसे जाएंगे। मेन्यू में हांसी के प्रसिद्ध पेड़े, बूंदी-भुजिया और कांजी-वड़ा शामिल किए गए हैं, जिससे अतिथि को स्थानीय स्वाद से रूबरू कराया जाएगा।
हांसी एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि सभी प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एसपी हांसी अमित यशवर्धन ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हिसार बार में सीजेआई के कार्यक्रम में ये रहेगा खास… सीजेआई, उनकी पत्नी सहित मंच पर ये लोग होंगे
इस अवसर पर मंच पर माननीय सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत, उनकी धर्मपत्नी सविता सूर्यकांत, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू एवं उनकी धर्मपत्नी सुदीप्ति शर्मा, न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी, न्यायमूर्ति अलका सरीन सहित बार एसोसिएशन हिसार के प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा और सचिव एडवोकेट समीर भाटिया उपस्थित रहेंगे। सीजेआई के सामने अलग हाईकोर्ट बैंच की मांग रखी जाएगी
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा और सचिव एडवोकेट समीर भाटिया ने कहा की वर्षों बाद मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका आगमन बार-बैंच-जिला प्रशासन की एकता, न्यायिक स्मृतियों और परंपराओं का प्रतीक बन रहा है।
प्रधान संदीप बूरा ने बताया की इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा हिसार में हाईकोर्ट की अलग बैंच, रेरा एवं अन्य न्यायिक फोरमों की स्थापना की मांग सीजेआई के समक्ष रखी जाएगी। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए 100 अधिवक्ताओं को वॉलंटियर नियुक्त किया गया है। ——————– ये खबर भी पढ़ें जिस कॉलेज से पढ़े, वहीं चीफ गेस्ट होंगे CJI:हिसार में साथ पढ़े दोस्तों ने किस्से सुनाए; बोले- जज ने की थी सूर्यकांत की तारीफ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत 9 जनवरी को हिसार आ रहे हैं। वह दो दिन हिसार व हांसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हरियाणा सरकार उनके सम्मान में स्टेट डिनर दे रही है। CJI का सबसे खास दौरा उनके पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान का रहने वाला है। इसी कॉलेज में CJI सूर्यकांत ने ग्रेजुएशन की थी। उनके पास बीए ऑनर्स थी। CJI इसी कॉलेज में एलुमनी मीट में बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *