CM नीतीश बोले-पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी ठीक:बेगूसराय में जीविका दीदी से बात करते हुए कहा- अब सब बढ़िया हो गया है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान आज शनिवार को सीएम बेगूसराय पहुंचे। यहां जीविका दीदियों से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, ‘पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी ठीक। अब कितना बढ़िया हो गया। सब अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं। पहले नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा है। जहां भी जाते हैं जीविका दीदी से बात करते हैं।’ मुख्यमंत्री जब ये बातें कर रहे थे, उस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहीं थे। इससे पहले समस्तीपुर में 13 जनवरी को जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि ‘हम सभी को माता ने ही पैदा किया है।’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतना बोलते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कह दिया कि चलिए न सर… हो गया। आरजेडी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने यात्रा से पहले कहा था कि नीतीश कुमार यात्रा पर नहीं जा रहे हैं बल्कि आंख सेंकने जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नही हैं और वह थक चुके हैं। सरकार कुछ अधिकारी चला रहे हैं। 600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और शुरुआत बेगूसराय में सीएम 600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। उनका मुख्य कार्यक्रम मटिहानी प्रखंड के मनियप्पा में है, जहां वह कई योजनाओं की शुरुआत की। साथ ही जीविका के लगाए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा मनियप्पा में नवनिर्मित तालाब का उद्घाटन किया और इसमें बीज छोड़े। समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 8वीं यात्रा है, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है, जब तीन जगह पर दो-दो हेलीपैड बनाए गए हैं। तेजस्वी बोले- CM हैं, स्त्री परिधान वैज्ञानिक’ मत बनिए बेगूसराय में लड़कियों के कपड़े को लेकर सीएम के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- ‘पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी।’ तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर सीएम के बयान वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक’ मत बनिए’! आप CM है वूमन फैशन डिजाइनर नहीं। ‘स्त्री परिधान विशेषज्ञ’ बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए। ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है। ———————– इसे भी पढ़िए… हम-आप को पैदा माता ने किया, सम्राट बोले चलिए सर:समस्तीपुर में जीविका दीदियों से बात कर रहे थे सीएम नीतीश, कहा- ऐ डीएम साहब संख्या लिखिए समस्तीपुर में सोमवार को प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार उजियारपुर पहुंचे थे। इसी दौरान वे जीविका से जुड़ी महिलाओं से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि​​​​​​​ हम-आप को पैदा माता ने किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतना बोलते ही डिप्टी सीएम ने कह दिया चलिए न सर… पूरी खबर पढें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *