CM मान की रैली जा रहे AAP कार्यकर्ताओं पर फायरिंग:तरनतारन में बस पर पत्थर-ईंटों से भी हमला, 4 घायल; BJP समर्थकों पर आरोप

पंजाब के तरनतारन क्षेत्र में शुक्रवार मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरकारी पंजाब रोडवेज की बस पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। ये हमला मूसे गांव के कुछ युवकों ने किया। बस में सवार कार्यकर्ता झबाल जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने बस पर ईंट, पत्थर बरसाए और गोलियां चलाने का आरोप भी लगा। हमले में बस के शीशे टूट गए और सुरिंदर सिंह (पुत्र सुखदेव सिंह), अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, फुमण सिंह समेत चार कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्टी के सरपंच करनैल सिंह भी इस हमले में जख्मी हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के पीछे भाजपा से जुड़े युवकों का हाथ है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। झबाल थाने में शिकायत दर्ज, क्षेत्र में तनाव
घटना के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने झबाल थाने में लिखित शिकायत दी है। इलाके में आपसी राजनीति के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस प्रशासन मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है। पार्टी नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रैली को विफल करने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *