मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को रायगढ़ के धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। वे यहां स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत कई कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस मौके पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभल प्रताप समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दिलीप सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “मैंने 20 वर्षों तक दिलीप सिंह जूदेव के साथ राजनीति की है। जहां भी वे जाते, लोग उनकी व्यक्तित्व और धर्मांतरण विरोधी कार्यों की चर्चा करते। उन्होंने अनेक परिवारों को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया, जिसके लिए कई बार उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 महीनों में सभी वादे पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों को प्रदेश में लागू किया गया है चाहे वह महतारी वंदन योजना हो, किसानों को ₹3,100 धान बोनस हो, या 18 लाख आवासों की स्वीकृति। धर्मांतरण पर कड़ा रुख पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज हमारे राजनीतिक गुरू युवा सम्राट के नाम से विख्यात हुए, जिन्होंने घर वापसी की शुरुआत की, स्व दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि है। जबरदस्ती या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना गलत है। देश धर्मनिरपेक्ष है और गलत तरीके से धर्मांतरण बंद होना चाहिए। मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 45 कार्यों का लोकार्पण किया और 70 कार्यों के लिए ₹19.36 करोड़ की लागत से भूमिपूजन किया।


