CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार:बोले-जब देश गम में था, तब जयराम ठाकुर नाटी डाल रहे थे, कांग्रेस को देशभक्ति न सिखाएं

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, जयराम ठाकुर राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं और खुद राष्ट्रीय शोक के दौरान नाच रहे थे। आतंकी हमले के बाद पूरा देश गम में डूबा था। जयराम तब नाटी डाल रहे थे। सीएम सुक्खू ने कहा, जिस विचारधारा ने देश को मजबूती प्रदान की। जिस विचारधारा के 2 प्रधानमंत्रियों ने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया, जयराम ठाकुर उस पार्टी की विचारधारा पर सवाल उठा रहे हैं। इस प्रकार की बात उठाना जयराम को अच्छा नहीं लगता। दरअसल, जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू से कृषि मंत्री चंद्र कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को कैबिनेट से हटाने की मांग की थी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर दोनों मंत्रियों पर अनाप-शनाप बयानबाजी करने की बात कही थी। संसाधन लुटाने वाले CM के तौर पर जयराम को याद रखेगा प्रदेश- सुक्खू CM सुक्खू ने कहा, जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हो गया है। वह मीडिया के बगैर नहीं रह सकते, उन्हें आदत पड़ गई हैं, ऐसे बयान देने की। उन्होंने कहा, जिस प्रकार हिमाचल के संसाधनों को जयराम ने मुख्यमंत्री रहते हुए लुटाया है, उसके लिए पूरा प्रदेश उन्हें याद रखेगा। सीएम ने कहा, राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा में जो भी फैसला केंद्र सरकार लेगी, कांग्रेस उसके साथ खड़ी है। इस संकट की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी देश के प्रधानमंत्री के साथ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *