CM से कराया जनपद भवन का भूमिपूजन…जमीन आवंटित नहीं:जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर-कमिश्नर से की शिकायत; SDM ने कहा- गलत जानकारी

उज्जैन के पास खाचरौद में जिस नए बनने वाले जनपद भवन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि पूजन किया उसके लिए भूमि तक आवंटित नहीं हुई। अफसरों ने 5 करोड़ रुपए की लागत से नए बनाए जाने वाले जनपद भवन का भूमि पूजन मुख्यमंत्री के हाथों करा दिया गया। बुधवार को इसकी शिकायत जनपद अध्यक्ष ने कमिश्नर कलेक्टर से की, तब जाकर मामला सामने आया है। जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने आरोप लगाया कि 2 जनवरी 2026 को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन की खाचरौद तहसील पहुंचे थे। उन्होंने 9.10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले संयुक्‍त तहसील कार्यालय भवन खाचरौद और 5.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद पंचायत खाचरौद भवन का भूमि पूजन किया था। नए भवन के लिए 2 एकड़ जमीन चाहिए
जनपद अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में बताया कि भवन निर्माण के लिए जनपद की ही शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 984 पर पूजन किया था। इसी जमीन पर तहसील और एसडीएम के नए कार्यालय भी बनना है। जनपद के नए भवन कार्यालय के लिए 2 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी लेकिन जिस तरह से तहसील कार्यालय को बनाया जा रहा है उससे सर्वे क्रमांक 984 में जगह नहीं बच रही है, और अब जनपद भवन को बनाने के लिए तहसील कार्यालय से 5 किमी दूर नए भवन की तलाश की जा रही है। एसडीएम ने कहा-गलत जानकारी दे रहे
एसडीएम खाचरौद नेहा साहू ने बताया कि गलत जानकारी दी जा रही है। हमारे पास पर्याप्त जमीन है। जनपद अध्यक्ष को भी ऑनलाइन जमीन के लिए आवेदन करने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *