CRPF जवानों ने गर्भवती महिला की जान बचाई:बीजापुर में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई, महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित

बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 168वीं वाहिनी के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवानों ने समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर महिला और उसके गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित किया। यह घटना तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम गोटुपल्ली (गोटमपारा) की है। गोटुपल्ली निवासी 23 वर्षीय कुंजाम उर्रे, जो लगभग छह माह की गर्भवती हैं, को अचानक तेज पेट दर्द हुआ और उनकी हालत गंभीर हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गोटुपल्ली स्थित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) में तैनात सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान तुरंत सक्रिय हो गए। जवानों ने गर्भवती महिला को तर्रेम तक पहुंचाया जवानों ने बिना किसी देरी के गर्भवती महिला को सुरक्षित रूप से तर्रेम तक पहुंचाया। वहां से एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। समय पर मिली चिकित्सा सुविधा के कारण महिला और गर्भस्थ शिशु की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों की इस तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सुरक्षा बल के जवान आम नागरिकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *