राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की तरफ से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की ऊर्जा यात्रा और उपलब्धियों को दिखाने के लिए किया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ आज देश के पावर सरप्लस राज्यों में शामिल है। इसमें CSPDCL के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत और योगदान अहम है। उन्होंने प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों तक लगातार बिजली पहुंचाने के लिए CSPDCL परिवार की सराहना की और सभी को बधाई दी।
स्टालों में बिजली वितरण व्यवस्था रजत महोत्सव के दौरान लगाए गए स्टालों में बिजली वितरण व्यवस्था, नई तकनीक, उपभोक्ता सेवाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। इन स्टालों को लोगों ने रुचि के साथ देखा और जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता और विकास की दिशा को दर्शाने वाला रहा।


