DSPMU : वीसी ने पर्यावरण केमिस्ट्री की प्रायोगिक पुस्तक का किया विमोचन

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में रविवार को पर्यावरण रसायन विज्ञान की प्रायोगिक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने लिखी है। कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि यह पुस्तक पर्यावरण रसायन विज्ञान के प्रयोगों पर लिखी गई है और चरण-दर-चरण प्रायोगिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करना सिखाती है। यह पुस्तक न केवल पर्यावरण रसायन विज्ञान की गहरी समझ विकसित करती है, बल्कि महत्वपूर्ण रसायनिक प्रक्रियाओं के महत्व को भी रेखांकित करती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तक में सरल विज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों का एक शानदार मिश्रण है। यह जानकारी प्रॉक्टर सह पीआरओ डॉ. राजेश कुमार ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *