ED कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कल चक्का जाम:33 जिलों में करेंगे आर्थिक नाकेबंदी ,रायपुर में नेशनल हाईवे जाम, भूपेश-बैज-मंहत समेत नेता होगे शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को प्रदेश स्तरीय चक्का जाम करने वाली है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मंगलवार को आर्थिक नाके बंदी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध करेंगी। पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर विरोध जताया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ नेता इस आंदोलन में भाग लेंगे। रायपुर जिले में वीआईपी चौक के पास नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा वही धरसींवा में भी NH को जाम कर प्रदर्शन होगा। विपक्षी नेताओं कों बनाया जा रहा निशान कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ED जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और डराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि शराब घोटाले के नाम पर चल रही जांच का असली मकसद कांग्रेस को कमजोर करना है। पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल को साजिश के तहत झूठे आरोपों में फंसाया गया है। इस चक्का जाम के दौरान जिलों में प्रमुख सड़कों, चौराहों और व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात रोका जाएगा। वही कांग्रेस के बड़े नेता भी इस आंदोलन में शामिल होगे। रायपुर में यहां होगा चक्का जाम रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि रायपुर के मैग्नेटो मॉल के सामने नेशनल हाइवे को जाम किया जाएगा। इसी के साथ ही रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरसींवा में चक्का जाम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *