ईडी ने बाड़मेर में महिला मंडल संस्थान बाड़मेर आगोर के ऑफिस व घर पर ईडी रेड मारी। सोमवार को पूरे दिन ईडी संस्थान के डॉक्यूमेंट जांच करती रही। वहीं संस्थान निदेशक और उनके सदस्यों से पूछताछ करती नजर आई। बीती रात करीब 9 बजे ईडी वहां से डॉक्यूमेंट लेकर रवाना हुई है। अंदेशा यह जताया जा रहा है कि संस्थान को करोड़ों रुपए की बाहरी फंडिंग को लेकर ईडी को इनपुट मिले थे। लेकिन ईडी की और से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके आधार पर छापेमारी की है। टीम के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहें। आपको बता दें कि बीते 34 साल से ये संस्थान महिला सशक्तिकरण समेत अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हजारों महिलाएं इस संस्थान से जुड़ी हुई भी हैं। शुक्रवार को सुबह 9 तीन गाडियों में ईडी के अधिकारियों और सीआरपीएफ के साथ करीब 14 से ज्यादा कार्मिक इंद्रा नगर कॉलोनी स्थित एनजीओ के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान गेट पर बैठे नजर आए। वहीं मीडिया को दूर रखने का प्रयास करते रहे। 12 घंटे तक चली जांच ईडी के अधिकारियों ओर कार्मिकों ने ऑफिस में करीब 12 घंटे तक एनजीओ से जुड़े डॉक्यूमेंट को खंगाले गए। इस दौरान निदेशक आदिल खान और उसके सदस्य को भी सामने बैठाकर पूछताछ की गई। एक-एक डॉक्यूमेंट की बारीकी से चैक करते नजर आए। 34 सालों से एजीओ है एक्टिव जानकारी के अनुसार ये संस्थान पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में काम करती है। 25 जनवरी 1991 से इस एनजीओ की शुरुआत बाड़मेर से हुई थी। इसके साथ ही ये एनजीओ सबसे पिछड़े समुदायों को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। सूखे से जूझ रहे गांव में बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं के एक छोटे से समूह के रूप में इसकी शुरुआत हुई। इसमें मुख्य तौर पर स्किल डेवलपमेंट और लाइवलीहुड, महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह बनाना, शिक्षा और साक्षरता (खासकर ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए), हेल्थ और न्यूट्रीशियन, पानी, सेनिटेशन और सूखे से राहत, दिव्यांगता रिहैबिलिटेशन, खेती-पशुपालन और सड़क सुरक्षा और गवर्नेंस के बारे में जागरूकता का काम ये संस्थान करती है। इससे जुड़ी खबर पढ़ें… बाड़मेर के महिला-मंडल एनजीओ के ऑफिस में ED की रेड:संस्थान को करोड़ों रुपए की बाहरी फंडिंग का अंदेशा, चार जिलों में करती है काम बाड़मेर में महिला मंडल संस्थान पर सोमवार सुबह ईडी की रेड पड़ी है। यहां डॉक्यूमेंट्स खंगाले जा रहे हैं। मामला शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित का है। यहां महिला मंडल आगोर संस्थान के ऑफिस पर रेड की गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि संस्थान को करोड़ों रुपए की बाहरी फंडिंग हुई है। टीम ने एनजीओ निदेशक आदिल खान से भी पूछताछ की। (पढ़े पूरी खबर)


