GPM में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त:पेंड्रा ग्रामीण से प्रशांत, मरवाही से दया और गौरेला-1 से बलबीर सिंह की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और एआईसीसी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया। जारी आदेश के मुताबिक, पेंड्रा ग्रामीण ब्लॉक से प्रशांत श्रीवास, मरवाही ब्लॉक से दया वाकरे और गौरेला-1 ब्लॉक से बलबीर सिंह करसायल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों से जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और पूर्व प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने मरवाही के पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रतिबद्धता जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *