GPM में शिक्षक ने स्कूल छोड़ ठेकेदारी की:सीसी रोड और पुलिया बनाने में व्यस्त रहे, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सहायक शिक्षक को शिक्षण कार्य छोड़कर ठेकेदारी करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक सुधीर कुमार राय पर यह कार्रवाई की है। सुधीर कुमार राय स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय सीसी रोड और पुलिया निर्माण के कामों में व्यस्त थे। प्रशासन को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन आदेश के अनुसार, शिक्षक ने सेवा आचरण नियम 1965 और 1966 का उल्लंघन किया है। उन्होंने न केवल अपने कर्तव्यों की अवहेलना की, बल्कि शिक्षा व्यव्स्था की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इस दौरान उनके लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य होगा। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चलेगी। शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि कर्तव्यों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *