GST इंस्पेक्टर प्रेमिका से परेशान LDC ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा-मैंने प्यार किया, उसने इस्तेमाल किया

कोटा कलेक्ट्रेट में कार्यरत बानसूर के रहने वाले एलडीसी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना 18 सितंबर की रात सरकारी क्वार्टर में हुई। परिजनों का आरोप है कि प्रकाश पिछले कई वर्षों से बानसूर निवासी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, जो उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा-मैंने प्यार किया, उसने इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत गढ़ी के गोगड़ी बरड़ा की ढाणी निवासी प्रकाश स्वामी पुत्र हनुमान स्वामी कोटा कोटा कलेक्ट्रेट में एलडीसी पर कार्यरत था। पहले पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिख- ‘मैं प्रकाश होश हवास में बयान कर रहा हूं कि मैं अपनी जिंदगी में प्यार के मारे भटक-भटक कर मर रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ प्यार है। मैंने प्यार किया, उसने इस्तेमाल किया। इस चक्रव्यूह में ‘युवक-युवती का नाम’ और युवती का परिवार शामिल है। इन सब ने मुझे चाय का कप समझा और काम खत्म होने पर फेंक दिया। सबको सजा मिलनी चाहिए। मैं मेरे परिवार का सहारा था, इन्होंने छीन लिया। गुडबाय एवरी वन… लिव-इन पार्टनर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप मृतक के भाई गोपाल स्वामी ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रकाश का संपर्क बानसूर की लड़की से हुआ था। दिसंबर 2021 से दोनों कोटा में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान लड़की की पढ़ाई और अन्य खर्चों का वहन प्रकाश करता रहा। वर्ष 2020 में प्रकाश का चयन एलडीसी के पद पर हो गया था, जबकि वर्ष 2024 में लड़की का चयन गुजरात के राजकोट में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और वह किसी अन्य युवक के संपर्क में आने लगी। गोपाल का आरोप है कि लड़की लंबे समय से फोन कॉल्स और अन्य तरीकों से प्रकाश को ब्लैकमेल कर रही थी। 18 सितंबर की रात प्रकाश ने भाई गोपाल और बहन पूजा को प्रतियोगी परीक्षा के लिए गांव भेजा और लौटने के बाद अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने की निष्पक्ष जांच की जांच परिवार के अनुसार, प्रकाश घर का सबसे बड़ा बेटा था और उसी की नौकरी से परिवार का खर्च चलता था। छोटे भाई-बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। पिता खेती करते हैं। प्रकाश की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है, मां की हालत बेसुध बनी हुई है। मृतक के भाई ने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला नयापुरा थाने में दर्ज कराया गया है। संबंधित ये खबर भी पढ़ें … मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ प्यार…लिखकर फंदे से लटका LDC:सुसाइड नोट में लिखा-मुझे चाय के कप की तरह फेंक दिया; GST इंस्पेक्टर पर लगाए आरोप कोटा में LDC ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड कर लिया। उनका शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा कि ‘मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ प्यार है।’ घटना गुरुवार रात डेढ़ बजे की सिविल लाइंस इलाके के नयापुरा थाने की है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *