HSGMC गोल्डन टैंपल के पास बनाएगी सराय:SGPC से मांगी जगह; झींडा बोले- काला दिवस मनाने का विरोध करने वाले कांग्रेस के पिट्‌ठू

कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कमेटी की बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा हुई है। इनमें 38 पर मुहर लगी है, जिसमें 10 पर काम शुरू किया गया है। इसके अलावा 10 कार्यों को पेंडिंग रखा गया है। झींडा रविवार को कमेटी के हेड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत कर थे। उन्होंने दावा किया कि गुरुद्वारा पातशाही पहली में हेड ऑफिस बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए कार सेवा के संतों की अगुआई में काम आगे बढ़ेगा। साथ ही यहां फलदार पौधे लगाकर बाग और पार्क बनाए जाएंगे। गोल्डन टैंपल के पास बनाएंगे सराय जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टैंपल) के दर्शन करने के लिए जाने वाली हरियाणा की संगत को सुविधा देने के लिए 200 कमरों की सराय बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से बातचीत की जाएगी। उनसे 200 कमरों की सराय बनाने के लिए जगह देने की मांग करेंगे। काला दिवस मनाने का विरोध झींडा ने इमरजेंसी की बरसी पर काला दिवस मनाने वालों पर पलटवार भी किया। झींडा ने कहा कि ये लोग कांग्रेस के पिट्ठू बनकर संगत को गुमराह कर रहे हैं। उनकी सोच घर तक की है। उनको अपनी सोच इंटरनेशनल लेवल तक बढ़ानी चाहिए। वे लोग काम में सिर्फ रुकावटें डालना चाहते हैं। कर्मी मर्जी से करवा सके ट्रांसफर झींडा ने कहा कि SGPC के अधीन ड्यूटी कर रहे हरियाणा के कर्मचारियों को हरियाणा कमेटी के अधीन लेने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए SGPC से बातचीत करेंगे। अगर पंजाब के कर्मचारी पंजाब जाकर सेवा करना चाहते हैं उनकी मर्जी से ट्रांसफर का अधिकारी दिया जाएगा। हालांकि बातचीत के बाद विचार किया जाएगा। गुरुघरों में किए जाएंगे कई काम झींडा ने कहा कि गुरुद्वारा 10वीं पातशाही पंचकुला में कड़ाहा प्रसाद काउंटर के पास चिमनी लगेगी। नाड़ा साहिब गुरुद्वारा के मार्बल पत्थरों को बदला जाएगा। गुरुद्वारा 9वीं पातशाही कैथल, मंजी साहिब की पार्किंग, बेसमेंट और हॉल में निर्माण कार्य जारी है। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल गुरुद्वारा के साथ लगती सड़क पर बेसमेंट और शोरूम बनाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *