IAS के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन:अभद्र टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी, बर्खास्त कर कार्रवाई करने की मांग

मध्य प्रदेश में तैनात IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर किए गए कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ समाज में आक्रोश है। ब्राह्मण समाज ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए IAS संतोष शर्मा को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने की मांग
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने बताया- IAS संतोष वर्मा भोपाल में पोस्टेड हैं। उनके द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ जिस प्रकार से टिप्पणी की गई, उससे समाज में आक्रोश है। इसे लेकर सरकार से मांग है कि ऐसे अधिकारी को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पंडित सुदामा शर्मा ने कहा- सर्व समाज ने मिलकर संविधान का निर्माण किया था। सभी ने उसे स्वीकार किया था। आज उसे बिगाड़ने का काम उनकी ओर से किया जा रहा है। उन पर देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिए। इसे लेकर ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। भारतीय समाज की गरिमा के खिलाफ बयान : पंडित सुदामा शर्मा
पंडित सुदामा शर्मा ने कहा- आईएएस संतोष वर्मा ने सार्वजनिक कार्यक्रम में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान ना कर दे या उससे संबंध ना बना दे, तब तक उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने इस बयान को ना केवल समाज का अपमान बताया, बल्कि पूरे भारतीय समाज की गरिमा के खिलाफ भी करार दिया। उन्होंने कहा- इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले अधिकारी प्रशासनिक तंत्र में रहने योग्य नहीं है। यह खबर भी पढ़ें… IAS अफसर संतोष वर्मा को नोटिस:सरकार ने कहा- ब्राह्मणों की बेटियों पर बयान गंभीर कदाचरण; अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को राज्य शासन ने नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार देर रात जारी नोटिस में कहा गया है कि 23 नवंबर 2025 को भोपाल में हुए अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में दिया गया बयान भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों से अपेक्षित आचरण के अनुरूप नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *