IAS मनदीप बराड़ को हेल्थ सेक्रेटरी की भी जिम्मेदारी:चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया फैसला, अजय चगती दो दिन पहले हुए रिटायर

चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी मनदीप बराड़ को चीफ सेक्रेटरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही अब हेल्थ सेक्रेटरी का पदभार भी सौंपा है। यह पद भी इनके पास अतिरिक्त रहेगा, क्योंकि हेल्थ सेक्रेटरी अजय चगती दो दिन पहले रिटायर हुए हैं। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, चगती के पास दो अन्य विभाग भी थे, जो दो अधिकारियों को सौंपे गए हैं। 2009 बैच के IAS स्वप्निल नाइक को सेक्रेटरी पर्सोनल एंड इस्टैब्लिशमेंट व सेक्रेटरी हाउस अलॉटमेंट कमेटी का पदभार दिया गया है और प्रदीप कुमार को चीफ एग्जीक्यूटिव, चंडीगढ़ हाउसिंग डिपार्टमेंट बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *