IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान का खिलचीपुर में विरोध:ब्राह्मण समाज ने पुतला जलाया; मुंह काला करने वाले को 51 हजार के इनाम का ऐलान

राजगढ़ जिले के पूर्व जिला पंचायत CEO और वर्तमान में कृषि विकास एवं कल्याण विभाग के उप सचिव IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान ने खिलचीपुर में विरोध खड़ा कर दिया है। गुरुवार दोपहर गायत्री मंदिर पर समाजजन बड़ी संख्या में जुटे और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली। जिसमे संत बाबा पागल दास महाराज, कथा वाचक पंडित रोहित नागर सहित सैकड़ों लोग “संतोष वर्मा मुर्दाबाद” के नारों के साथ तहसीलदार चौराहे तक पहुंचे। चौराहे पर गुस्से से भरे लोगों ने IAS संतोष वर्मा का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के बाद सभी समाजजन खिलचीपुर थाने पहुंचे, जहां पहले सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद टीआई उमाशंकर मुकाती को ज्ञापन देकर वर्मा पर FIR दर्ज करने की मांग की गई। मुंह काला करने वाले को इनाम की घोषणा
विरोध प्रदर्शन के बीच कथा वाचक पंडित रोहित नागर ने घोषणा की कि “जो भी IAS संतोष वर्मा के मुंह पर काली स्याही पोतेगा, चप्पल से मारेगा या चप्पलों की माला पहनाएगा, उसे मैं 51 हजार रुपए इनाम दूंगा।” पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रमुख संत बाबा पागल दास ने भी कहा कि “IAS होते हुए ऐसे शब्द बोलना बुद्धि भ्रष्ट होने का संकेत है। समाज अब इसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगा।” देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *