IDBI बैंक के चेयरमैन और पद्मश्री TN मनोहरन का निधन:69 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया; CA स्टूडेंट्स के लिए किताबें लिख चुके

IDBI बैंक के चैयरमेन और पद्मश्री TN मनोहरन का आज हार्ट अटैक से मुंबई में निधन हो गया। मनोहरन लंबे समय से चार्टर्ड अकाउंटेंसी और कॉरपोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र जुड़े हुए थे। वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उन्हें टैक्सेशन पर किताबों लिखी किताबों के लिए भी जाना जाता है। मनोहरन केनरा बैंक के चेयरमैन के साथ-साथ महिंद्रा ग्रुप, टेक महिंद्रा के बोर्ड मेंबर और लक्ष्मी विलास बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर भी रह चुके हैं। 1956 में स्वतंत्रता सेनानी परिवार में जन्मे थे मनोहरन TN मनोहरन तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के राजकोइल गांव में अप्रैल 1956 में एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार में जन्मे थे। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन और मद्रास लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली। 1983 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद उन्होंने चेन्नई में मनोहर चौधरी एंड एसोसिएट्स की स्थापना की। 2006-07 में ICAI के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अकाउंटिंग सुधारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट, 1949 में संशोधनों को बढ़ावा दिया। सत्यम कंप्यूटर रिवाइवल में निभाई अहम भूमिका 2009 में सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में 7,000 करोड़ रुपए के घोटाले से कंपनी डूबने के करीब थी। सरकार ने मनोहरन को कंपनी के बोर्ड में शामिल किया, जहां उन्होंने 100 दिनों में कंपनी को रिवाइव करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी अगुआई में सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज का टेक महिंद्रा के साथ विलय हुआ। इसके लिए उन्हें 2009 में CNN-IBN इंडियन ऑफ द ईयर और 2010 में पद्मश्री सम्मान मिला। उन्होंने इस अनुभव पर द टेक फीनिक्स: सत्यम्स 100-डे टर्नअराउंड नामक किताब भी लिखी। केनरा बैंक के चैयरमेन भी रह चुके मनोहरन मनोहरन ने केनरा बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन (2015-2020) और लक्ष्मी विलास बैंक के एडमिनिस्ट्रेटिव के रूप में बैंकिंग सेक्टर को मजबूती दी। वह टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड मेंबर रहे। उन्होंने RBI, SEBI, IRDA, और CBDT की कमेटियों में भी योगदान दिया। 2009-11 में वह CII की अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स और टैक्सेशन कमेटी के चेयरमैन रहे। मनोहरन को 2005 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 2009 में बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड भी मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *