IED ब्लास्ट और स्पाइक होल से 3 जवान जख्मी:बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान हादसा, अभी भी जारी है ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट और स्पाइक होल की चपेट में आने से 3 जवान जख्मी हो गए हैं। इन्हें साथियों ने मौके से निकाला और अस्पताल लेकर आए हैं। तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, बाकी जवान अब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को मौके के लिए निकाला गया था। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में जवान का पर आने से धमाका हुआ। इसी इलाके में नक्सलियों ने स्पाइक होल लगा रहा था। वहीं IED और स्पाइक होल की चपेट में आने से कुल 3 जवान जख्मी हुए हैं। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बीजापुर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि तीनों की स्थिति सामान्य है। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। 2 ग्रामीणों की हत्या बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। दोनों के शवों को फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *