IFS सर्विस मीट- सुबह से शाम तक चली स्पोर्ट्स एक्टिविटी:शाम को फिल्मी गानों पर थिरके अफसर; पुरस्कार वितरण के साथ समापन

मध्य प्रदेश के आईएफएस अफसर सर्विस मीट के दूसरे दिन शनिवार शाम को संगीत की धुनों पर डांस का धमाल दिखाया। आयोजकों की ओर से अफसरों को चंबल, नर्मदा, ताप्ती, बेतवा नदियों के नाम पर ग्रुप बनाकर टीमों में बांटा गया। सबसे पहले आईएफएस प्रोबेशनर्स द्वारा आईएफएस मीट का थीम सॉन्ग… हमको साथ आना। इसके गीत के बोल लिखे एच डॉ कल्पना अंबादे ने। बिंदु शर्मा ने खूबसूरत गीतों की प्रस्तुति दी।
भोपाल लेडीज के द्वार अजीब दास्तां ह ये, गोरे गोरे बांके छोरे, शोला जो भड़के जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी ने रंगारंग प्रस्तुति दी एवं अंत में बारतिया वन सेवा के थीम सॉन्ग से कार्यक्रम का समापन हुआ। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैनिट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग खेलों में पार्टिसिपेट करने के बाद शाम को सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में जुटे। यहां कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति के बाद रात्रि भोज और पुरस्कार वितरण के साथ मीट का समापन हो गया। आईएफएस प्रोबेशनर्स 24 बैच ने प्रस्तुति दी नर्मदा समूह के सदस्यो द्वार मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प की रैंपवॉक से प्रस्तुति दी। बेटवा समूह द्वार समूह समूह गान एवं समूह नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। ताप्ती समूह द्वार एक हास्य लघुनाटिका प्रस्तुत की गई। नर्मदा समूह के नृत्य में कुल 34 प्रतिभागियों ने मध्य प्रदेश के लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कोई झांसी की रानी तो कोई भगत सिंह बना
मीट के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या के दौरान विशेष आकर्षण कक्षा एक तक के नन्हें बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने झांसी की रानी, पुलिस अधिकारी, भगत सिंह, बाघ सहित विभिन्न प्रेरणादायी एवं सृजनात्मक भूमिकाओं में मंच पर आकर सभी का मन मोहा। उनकी मासूम अदाओं और आत्मविश्वास ने उपस्थित अफसरों को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त नृत्य, गायन एवं लघु नाटिकाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने संध्या को और भी जीवंत बना दिया। अफसरों के अनुसार यह सांस्कृतिक संध्या केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रही, बल्कि अधिकारियों और उनके परिवारों के बीच आत्मीय संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक स्मरणीय अवसर बनी। कार्यक्रम में सीएस अनुराग जैन, डीजी पुलिस कैलाश मकवाना, आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव, आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसजीआरआई चंचल शेखर एवं निदेशक आईआईएफएम रवि चंद्रन उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरों में आईएफएस सर्विस मीट में खेलकूद व एंजॉय के पल…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *