IG को FIR के अनुसंधान में मिली कमियां:जब्तशुदा सामान का नहीं हुआ निस्तारण, उच्चैन थाने का किया निरीक्षण

भरतपुर आईजी कैलाश विश्नोई ने आज उच्चैन थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें FIR के अनुसंधान में उन्हें कई कमियां मिली। साथ ही मालखाना भी जब्त शुदा सामान से भरा हुआ मिला। जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। मालखाना जब्तशुदा सामान से भरा हुआ मिला आईजी कैलाश विश्नोई ने बताया कि उच्चैन थाने का आज निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामियां भी नजर आई। जिसमें मालखाना में सामान भरा हुआ है उसका निस्तारण नहीं हुआ है। FIR में जांच के दौरान कई कमियां छोड़ी गई हैं। उन्हें पॉइंट आउट करके इन्हें निर्देशित किया जाएगा। साल 2026 के अंदर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय से निर्धारित प्राथमिकताएं हैं उस पर बेहतर काम कर समाज को अच्छी पुलिसिंग दी जाए। पुलिसकर्मियों के लिए बनवाए जायेंगे क्वार्टर थाने के अंदर आवासीय क्वाटर की समस्या है। इसके बारे में अधिकारियों को निर्देशित कर प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। पुलिस हाउसिंग बोर्ड से आने वाले समय में नए क्वार्टर का निर्माण करवाया जाएगा। मीटिंग और समय-समय पर अधिकारियों को अवगत करवाया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने जो प्राथमिकताएं तय की हैं। प्रत्येक परिवादी को संतुष्ट किया जाए। जिससे पुलिस में लोग पुलिस पर पुलिस का भरोसा कायम रहे। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *