आईआईटी बीएचयू में दूसरे फेज का कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। ये 30 अप्रैल तक दिन और रात दोनों समय चलेगा। इस प्लेसमेंट में करीब 400 से ज्यादा छात्र और छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हो सकता है। आईआईटी-बीएचयू के सतीश धवन हॉस्टल में पांच दिनों से छात्र और छात्राओं के रिज्यूम की स्क्रीनिंग की गई है। जल्द ही टेस्ट और इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले फेज में 1010 छात्रों को मिली थी नौकरी ट्रेनिंग एंड प्लेसेमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि एक जनवरी से कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे फेज की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले फेज में 289 कंपनियों ने 1010 छात्र और छात्राओं को जॉब ऑफर किया। इसमें से 11 टेक्नाेसेवियों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑफर मिला। अधिकतम पैकेज 1.65 करोड़ रुपये तक गया था। वहीं न्यूनतम पैकेज 10 लाख रुपये तक गया था। हाई फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग और डाटा एनालिटिक्स कंपनियों ने लगाया ड्राइव प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि स्टार्टअप कंपनियों ने बड़े स्तर नौकरियां दिलाई। उन्हें अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट मिले जिससे आईआईटी के छात्रों को सेलेक्शन किया जा रहा है। इस बार सॉफ्टवेयर, हाई फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग और डाटा एनालिटिक्स कंपनियों का रूझान कुछ ज्यादा दिख रहा है। उनके द्वारा दिया गया पैकेज भी हाई है। बच्चों का भी झुकाव ज्यादा है। पिछले साल के रिकॉर्ड को ब्रेक करेंगे।


