IPL के बीच 6 राज्यों के 14 सटोरिए गिरफ्तार:रायपुर पुलिस ने किराएदार बनकर कोलकाता-गुवाहाटी में छापा मारा; 500 अकाउंट से करोड़ों का ट्रांजेक्शन

रायपुर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की। इस दौरान 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी महादेव सट्टा ऐप के पैनल से IPL में सट्टा खिला रहे थे। 500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत मिले हैं। रायपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपए का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। रेड करने के लिए पुलिसकर्मी खुद किराएदार बनकर फ्लैट देखने के बहाने अंदर घुसे थे। निखिल वाधवानी से मिला क्लू रायपुर SSP डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक, 13 अप्रैल को पुलिस ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे ऑनलाइन सट्टा खिलाते निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो कई सुराग मिले। इसके बाद पुलिस की टीम कोलकाता और गुवाहाटी भेजी गई। इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में लिया था फ्लैट रायपुर पुलिस कोलकाता में न्यू टाउन राजघर के पास एक अपार्टमेंट से 6 आरोपी और राजारहाट से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, गुवाहाटी में 6 आरोपी अरेस्ट किए। इन सटोरियों ने फ्लैट को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की आड़ में किराए पर लिया था। यह सभी आरोपी महादेव ऐप के अलग-अलग पैनल से सट्टा खिला रहे थे। 500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत आरोपियों ने लगभग 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया। इसे लेकर पुलिस सभी बैंक से डॉक्यूमेंट के माध्यम से जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। पैनल ऑपरेटरों से 25 लाख रुपए और 15 लाख रुपए में पैनल लेने की जानकारी पुलिस को मिली है। आरोपियों के कब्जे से 30 लाख का माल मिला पुलिस ने इन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 कई कंपनियों के सिम कार्ड, 32 कई बैंकों के पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है। IPL-2025 के सीजन में 41 अरेस्ट रायपुर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक 17 मामलों में करीब 41 लोगों का अरेस्ट किया है। जो ganjanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com Shubhlabh app, Gold363 app नाम के ऐप, आईडी, पैनल और लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इनके कब्जे से 116 मोबाइल, 9 लैपटॉप, 3 लाख 74 हजार 300 रुपए कैश, फोर व्हीलर/बाइक समेत करीब 72 लाख का माल बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *