IPL में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़:सारंगढ़ में 4 युवक गिरफ्तार, ऐप से लगाते थे लाखों के दांव, मोबाइल और नकदी जब्त

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नगर पंचायत पवनी के राजस्व कॉलोनी के पास नहर किनारे बैठकर सट्टेबाजी कर रहे थे। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर पंचायत पवनी स्थित राजस्व कॉलोनी के पास नहर किनारे कुछ युवक मोबाइल पर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ये युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बने ऐप के जरिए LIVE मैच में अलग-अलग आईडी से लाखों रुपए के दांव लगा रहे थे। नगर पंचायत पवनी के हैं चारों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में रोशन साहू (27 वर्ष), अभिषेक साहू (19 वर्ष), इंद्र साहू (27 वर्ष), गोविंद साहू (22 वर्ष) शामिल हैं। सट्टेबाजी के आरोप में पकड़े गए चारों आरोपी नगर पंचायत पवनी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और ऐप में सुरक्षित रखी गई 10,000 रुपए की नकद राशि जब्त की है। इसके साथ ही मोबाइल ऐप में दांव लगाए गए लाखों रुपए की हिस्ट्री भी बरामद कर ली गई है। चारों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *