IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज:हिमाचल के 7 क्रिकेटरों पर रहेंगी निगाहें; सभी का बेस प्राइस ₹30 लाख

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन यानी 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से अबू धाबी में शुरू होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के सात प्लेयर्स पर बोली लगेगी। ऑक्शन के लिए इन सभी खिलाड़ियों को बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा गया है। आईपीएल की आधिकारिक साइट में जारी प्लेयरों की लिस्ट में इस बार ऑक्शन में हिमाचल के ऑलराउंडर मयंक डागर, राइट आर्म फास्ट मीडियम गेंदबाज अर्पित गुलेरिया (28), लैफ्ट हैंड बैस्टमैन पुखराज मान (24), राइट आर्म फास्ट बॉलर दिवेश शर्मा (24), राइट आर्म फास्ट बोलर रजत वर्मा (28), आलराउंडर आर्यमान सिंह धालीवाल (23) और आलराउंडर मृदुल सरोच (22) का नाम शामिल है। मयंक डागर 2023 में हैदराबाद से करियर की शुरुआत कर चुके इनमें से आलराउंडर मयंक डागर ने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत कर चुके हैं। साल 2022 में पंजाब किंग्स ने भी 2022 में ने मयंक डागर पर दांव लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद 2023 में उन्होंने फिर से खुद को 20 लाख की बेस प्राइस में ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड करवाया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 80 लाख रुपए की बोली लगा कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *