JCB से नाग हुआ जख्मी तो गुस्सा हुई नागिन-VIDEO:एक घंटे तक दहशत का रहा माहौल, सर्परक्षक ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

अजमेर के खरेखड़ी रोड पर दीवार निर्माण के दौरान चल रही खुदाई में जेसीबी का बकैट लगने से नाग जख्मी हो गया। उसके पास ही मौजूद नागिन ने फन मारकर करीब एक घंटे तक दहशत फैलाई। सूचना के बाद पहुंचे सर्परक्षक ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा। सर्परक्षक सुखदेव भट्‌ट ने बताया-नाग नागिन जोडे़ से रहते है और जब नाग जख्मी हुआ तो खतरा भांप कर नागिन गुस्से में आई और सुरक्षा के लिए वहीं बैठी रही और बार बार फन मारती रही। वहां मौजूद लोग बेहद डरे हुए थे। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। भट्‌ट ने बताया- खरेखड़ी रोड एक निजी होटल में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर खुदाई के दौरान जेसीबी के बकेट के नीचे आ जाने से नाग जख्मी हो गया। उसके बाद नागिन ने चारो तरफ फन मारकर दहशत फैला दी। साजन चौहान ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर नाग नागिन की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंच कर देखा तो 5 5 फिट लम्बे कोबरा सांप एक दूसरे के सामने कुंडली बना कर बैठे हुए थे। बाद में मशक्कत कर पकड़ा और सुरक्षित पास ही जंगल में छोड़ दिया। …….. पढें ये खबर भी… थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम-चेकिंग कर एक घंटे पहले एन्ट्री:शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया, हाथ पर बंधे धागे, दुपट्‌टा व स्टॉल उतरवाए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से थर्ड ग्रेड टीचर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हो रही है। पहले दिन 20 हजार 640 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। अजमेर में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह नौ बजे तक सेंटर पर एन्ट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया। हाथ पर बंधे धागे, दुपट्‌टा व स्टॉल आदि उतरवाए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *