देश की सबसे बड़ी जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन ( जेईई मेन 2025) का दूसरे सेशन की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। रांची में आयन डिजिटल जोन तुपुदाना को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री की तुलना में गणित का पार्ट ज्यादा कठिन था। मैकेनिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, ऑप्टिक्स, मॉडर्न फिजिक्स विषय भी प्रश्न पत्र में शामिल रहे। प्रश्न पत्र के तीनों भागों में से भौतिकी के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे। जबकि मैथ कुछ कठिन था। केमेस्ट्री में एनसीईआरटी चार्ट पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंच गए थे। मुख्य द्वार पर गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को इंट्री दी गई। एक्सपर्ट ने बताया कि जेईई मेन सेशन 2 के पहले दिन फिजिक्स का सेक्शन थोड़ा ट्रिकी था। जबकि केमेस्ट्री का सेक्शन आसान था। कुल मिलाकर छात्रों के अनुसार जेईई मेन पेपर का स्तर मध्यम (मॉडरेट लेवल) था। जेईई मेन पेपर में कॉन्सेप्चुअल और न्यूमेरिकल प्रश्नों का मिक्सचर शामिल था। जेईई मेन पेपर में कुल 90 प्रश्न थे और यह पेपर कुल 300 अंक का था। पेपर में 3 पार्ट थे और प्रत्येक पार्ट में दो सेक्शन थे। फिजिक्स : फिजिक्स में कुल 30 प्रश्न पूछे गए थे। ये सेक्शन दो पार्ट में बंटा हुआ था। पहले सेक्शन में 20 एमसीक्यू थे। वहीं दूसरे सेक्शन में न्यूमेरिकल बेस्ड सवाल थे। नेगेटिव मार्किंग सिर्फ एमसीक्यू सवालों के लिए था। प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 काटे जाएंगे। वहीं सेक्शन 2 यानि कि न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है। केमेस्ट्री : केमेस्ट्री में कुल 30 प्रश्न थे। सेक्शन 1 में एमसीक्यू और सेक्शन 2 में न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल थे। नेगेटिव मार्किंग सिर्फ एमसीक्यू सवालों के लिए था। प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 काटे जाएंगे। वहीं सेक्शन 2 यानि कि न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।


