वाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में लेफ्ट ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 9 साल बाद वापसी करते हुए संयुक्त सचिव पद जीता है। JNSU चुनाव आयोग की ओर से सोमवार देर रात जारी नतीजों के अनुसार, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नीतीश कुमार ने 1,702 वोटों पाकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। हालांकि इस पद पर ABVP कैंडिडेट शिखा स्वराज लंबे समय तक बढ़त बनाई थी। इनके अलावा, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) की मनीषा उपाध्यक्ष (1150 वोट) और मुन्तहा फातिमा महासचिव (1520 वोट) बनी हैं। वहीं, ABVP के वैभव मीणा ने 1518 वोटों के साथ संयुक्त सचिव चुने गए। 25 अप्रैल को हुए चुनाव में 7,905 स्टूडेंट्स में से 5,500 ने इलेक्शन में मतदान किया है। लेफ्ट की पार्टियों में फूट, ABVP ने अकेले चुनाव लड़ा
JNSU चुनाव में इस बार लेफ्ट अलायंस के बीच में दरार देखने को मिली। AISA और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) ने एक साथ चुनाव लड़ा। जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (BAPSA) और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (PSA) के साथ गठबंधन किया। ABVP ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा और 9 साल बाद JNSU में जगह बनाई।


