JVVNL स्टोर में हुई चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद; कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बूंदी पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने JVVNL स्टोर से चोरी के मामले में आरोपी धर्मराज (47) पुत्र कालूलाल को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार यह कार्रवाई संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले का खुलासा तब हुआ जब JVVNL बूंदी के भंडार अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नैनवा रोड स्थित JVVNL का मुख्य स्टोर है, जहां से पूरे बूंदी जिले में बिजली सामान की आपूर्ति की जाती है। 22.02.2025 को सुबह लगभग 10 बजे के आसपास स्टोर में कार्यरत वार्ड कीपर तथा गार्ड के साथ निरीक्षण के दौरान यार्ड की दीवार के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति को कट्टे के साथ देखा। पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। रिकार्ड चैक करने पर तथा मौके पर देखने पर पाया कि उस स्थान पर रखा हुआ काफी सामान चोरी हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *