KDA ने 85 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया:ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास 214 बीघा पर था पत्थर कोट, 5 जेसीबी से तोड़ा

कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज शंभूपूरा में 85 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। यहां करीब 214 बीघा जमीन पर अतिक्रमियों ने पत्थर का कोट करके अवैध कब्जा कर रखा था। करीब 4 घंटे कार्रवाई चली। केडीए की टीम ने 5 जेसीबी की मदद से जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया। फिर केडीए का बोर्ड लगा दिया। केडीए आयुक्त के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया गया। KDA तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा ने बताया- अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत टीम ने शंभूपुरा में ये कार्रवाई की। वर्जिन5 फील्ड एयरपोर्ट से करीब 3 किमी दूर 34 27 हेक्टेयर (214 बीघा) जमीन पर कुछ लोगों ने काफी सालों से कब्जा किया हुआ था। जमीन की पत्थर कोट से बाउंड्री बना रखी थी। KDA की टीम सुबह 11 बजे मौके पर पहुंची। आसपास लोगों से पूछताछ की। फिर 5 जेसीबी की मदद से जमीन पर बना रखे पत्थर1 कोट को ध्वस्त किया। इस दौरान 5 थानों के सीआई मय जाप्ता मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई में KDA तहसीलदार हिम्मत सिंह, कानूगो मुरलीधर पारेता, हरीश गुप्ता भवानी शंकर कारपेंटर, हरीश चंद प्रजापति, विवेकपाल, पटवारी रामनिवास अमित मौजूद रहे। जमीन पर KDA का बोर्ड लगाया है। बता दें 3 महीने पहले इसी इलाके में 50 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाया था। जमीन की बाजार कीमत 200 करोड़ के आसपास थी। ये अतिक्रमण KDA की आवासीय योजना के पास हो रखा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *