KG-2 के छात्र को टीचर ने पेड़ से लटकाया,VIDEO:होमवर्क नहीं करने की सजा, परिजन ने हंगामा किया, टीचर रोते हुए बोली- गलती हो गई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र (5 वर्ष) को होमवर्क न करने पर टीचर ने घंटों पेड़ से लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। वहीं, स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने इस घटना को मामूली बताया। उनका कहना है कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर था और उसे डराने के लिए ऐसा किया गया था ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे। विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। इधर, मामला तूल पकड़ने के बाद टीचर ने अपनी गलती मान ली है। इस दौरान टीचर रोते हुई दिखी। पहले देखिए ये तस्वीरें- होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने दी सजा दरअसल, यह मामला नारायणपुर के हंसवानी विद्या मंदिर का है। इस स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक के छात्र पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब स्कूल खुला तो बच्चे समय पर स्कूल पहुंचे। इसी बीच नर्सरी क्लास में जब पढ़ाई शुरू हुई तो टीचर काजल साहू ने होमवर्क चेक किया। इसी दौरान एक छात्र ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। इसपर टीचर काजल साहू बच्चे पर भड़क गई। रस्सी के सहारे पेड़ से घंटों तक लटकता रहा बच्चा टीचर ने बच्चे को सजा के तौर पर क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद स्कूल परिसर में एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसे को लटका दिया। बच्चा रस्सी के सहारे घंटों लटकता रहा। इस दौरान बच्चा रोता रहा, टीचर से उसे छोड़ने के लिए कहता रहा, लेकिन उन्होंने बच्चे की बिल्कुल भी नहीं सुनी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा जिस समय बच्चे को पेड़ से लटकाया गया था, उसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पेरेंट्स स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। टीचर ने मानी गलती, रोने लगी वहीं मामला तूल पकड़ने पर जब टीचर काजल साहू का पक्ष जानने के लिए उनसे बातचीत की गई तो वो रो पड़ी। टीचर ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा- पहली बार उससे गलती हो गई है। स्कूल संचालक ने घटना को मामूली बताया वहीं, स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने बताया कि घटना को लेकर डीईओ कार्यालय से फोन आया, जिसके बाद मैं स्कूल पहुंचा। उन्होंने बताया कि टीचर ने बच्चे को टीशर्ट के सहारे पेड़ से लटकाने का प्रयास किया था। ताकि बच्चे में डर पैदा हो और वो पढ़कर आए। वहीं बच्चे के परिजन संतोष कुमार साहू ने इस स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी व्यक्त की है। बीईओ ने की मामले की जांच वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डीएस लकड़ा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। DEO बोले-कराई जा रही है जांच मामले में सूरजपुर डीईओ अजय मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। रामानुजनगर BEO डीएस लकड़ा और BRC को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बच्ची ने राधे-राधे कहा तो प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप-चिपकाया:दुर्ग की घटना, कहा- बोल नहीं पा रही थी,मिस जोर-जोर से चिल्ला रही थी, अरेस्ट जब मैं राधे-राधे बोली तो स्कूल मिस ने मेरे मुंह पर टेप लगा दिया, एक टेप ऐसा लगाया दूसरा वैसा, काफी देर तक ऐसे ही रखा, जब मैं बोल नहीं पाई तो मुझे मारा और मिस जोर-जोर से चिल्ला के बात कर रही थी ये कहना है दुर्ग जिले के मदर टेरेसा स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची का। जिसने स्कूल से घर आने के बाद पेरेंट्स को पूरी बात बताई। बच्ची के हाथ में मारपीट के निशान भी थे। जिसके बाद परिजनों ने सीधे नंदिनी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *