लखनऊ के KGMU में धर्मांतरण के दबाव के चलते एक लेडी रेजिडेंट डॉक्टर ने खुदकुशी की कोशिश की है। मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर, अपनी डॉक्टर गर्लफ्रेंड पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। युवती ने इनकार किया तो टॉर्चर करने लगा। परिजन ने बताया- बेटी ने धर्म परिवर्तन से मना किया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई। हॉस्टल में दवाई का ओवरडोज लेकर जान देने की कोशिश की। घटना 17 दिसंबर की है। दोनों एमडी पैथोलॉजी के स्टूडेंट हैं। युवक 2023 तो युवती 2024 बैच की है। लेडी डॉक्टर के जान देने की कोशिश के बाद हरकत में आए KGMU प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़िता के घरवालों ने सीएम के जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में शिकायत की है। जुलाई 2025 में हुई थी दोनों की मुलाकात
महिला रेजिडेंट डॉक्टर KGMU के हॉस्टल में रहती है। वह 2024 बैच की पीजी की स्टूडेंट है। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात 2023 बैच के पीजी स्टूडेंट व मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ती गई। पीड़िता के घरवालों का आरोप है कि मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका शोषण किया। जब बात शादी की आई तो उसने धर्मांतरण का दबाव बनाया। बेटी राजी नहीं हुई तो उसे छोड़ दिया। इससे बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। हॉस्टल में ही खा लिया जहरीला पदार्थ
घरवालों का आरोप है कि बेटी काफी डर गई। इस वजह से 17 दिसंबर को उसने हॉस्टल में ही दवा की कई गोलियां खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शुरुआती ट्रीटमेंट के बाद उसे तत्काल क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट (CCM) ICU के 5वें फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। स्थिति में सुधार होने पर 19 दिसंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। पीड़िता के घरवालों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग में भी न्याय की गुहार लगाई है। दोनों के परिजन को बुलाया गया
KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। दोनों रेजिडेंट MD पैथोलोजी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं। दोनों रेजिडेंट के परिवारजन को बुलाया गया है। धर्म बदलवाकर दूसरी लड़की से कर चुका है शादी
पीड़िता के पिता ने शिकायती पत्र में यह आरोप भी लगाया कि मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर फरवरी में दूसरी हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर विवाह कर चुका है। यह बात उसने छिपाए रखी। जब उनकी बेटी को इसका पता चला तो कहा कि वह उस लड़की को छोड़कर उससे शादी कर लेगा, बशर्ते वह धर्म परिवर्तन कर ले। उनका आरोप है कि पहले बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। शादी करने की बात आई तो इस्लाम कुबूल करने के लिए दबाव बनाया। राजी न होने पर मानसिक रूप से भी शोषण किया। बावजूद इसके जब उनकी बेटी नहीं मानी तो उसे छोड़ दिया। जब उनकी बेटी ने बाहर निकलने का फैसला किया तो उसे परेशान करने लगा, जिसके बाद बेटी ने ये उसने फैसला लिया। —————- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या:पड़ोसी ने लात मारकर गेट खुलवाया, घसीटकर ले गया; लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 26 वर्षीय शिव प्रकाश के रूप में हुई। वह पूर्वीदीन खेड़ा का रहने वाला था। आरोपी ने शिव प्रकाश की पत्नी पर भी लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें


