KGMU में खून के कैंसर से पीड़ितों के राहत भरी खबर है। यहां अब गंभीर मरीजों का भी बोन मेरो ट्रांसप्लांट हो सकेगा। 11 दिसंबर को KGMU हिमैटोलॉजी विभाग में बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यूनिट का शुभारंभ करेंगी। हिमैटोलॉजी विभाग में प्रदेश भर से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें खून से जुड़ी बीमारियों का इलाज हो रहा है। विभाग में गंभीर मरीजों के बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं थी। मरीजों की दुश्वारियों को देखते हुए कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद ने विभाग में बोनमैरो ट्रांसप्लांट शुरू करने का फैसला किया। बोनमैरो ट्रांसप्लांट बीमारियों में कारगर विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी वर्मा ने बताया- यूनिट में आठ बेड होंगे। गंभीर मरीजों का ट्रांसप्लांट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि ब्लड कैंसर पीड़ितों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। साथ ही लिम्फोमा कैंसर से पीड़ितों का भी सटीक इलाज हो सकेगा। यह गांठ का कैंसर होगा। इसके अलावा कुछ कैंसर में हड्डी गलने लगती है। इसका भी इलाज हो सकेगा। थैलसीमिया पीड़ितों का भी बोनमैरो ट्रांसप्लांट हो सकेगा। ब्लड कैंसर मरीजों को राहत KGMU प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने बताया- बोनमैरो ट्रांसप्लांट शुरू होने से गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी SGPGI में बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा है। वहां मरीजों का दबाव काफी है। KGMU में मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।


