MANIT में छात्रों की तबीयत बिगड़ी:30 से अधिक छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार; फूड सेफ्टी टीम ने किया निरीक्षण, लिए सेंपल

भोपाल के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह छात्रों को परोसे गए भोजन के बाद 30 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द जैसे लक्षण हुए, जिसके चलते कई को शारदा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रभावित छात्रों में अधिकांश प्रथम वर्ष के बताए जा रहे हैं। छात्र संगठनों का आरोप है कि हॉस्टल के भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब रही है और इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उधर, MANIT प्रशासन का कहना है कि सिर्फ 15 छात्रों ने स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की थी, जिन्हें रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, जबकि कुछ को अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह से शाम तक 20 से अधिक छात्र इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों का मानना है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है। फिलहाल छात्रों की स्थिति स्थिर है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने लिए सेंपल MANIT में संचालित बॉयज हॉस्टल-4 के लगभग 30 छात्रों के भोजन से फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने हॉस्टल के मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए, ताकि कारणों का पता चल सके। जांच के लिए जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उनमें चावल (खुला), तुअर दाल (खुला), आटा, बेसन, पनीर और सब्जी, तथा लूज चावल शामिल हैं। कुल 6 नमूने लैब में जांच हेतु भेजे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *