MBBS छात्र ने की खुदकुशी:गर्लफ्रेंड 3 महीने से नहीं कर रही थी बात, सुसाइड से पहले मिलकर आया था, फिर पांचवीं मंजिल से कूदा

कोलार रोड के सागर प्रीमियम टावर, फेज-01 की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने शनिवार की सुबह करीब छह बजे अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगाई थी। उसके साथी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। दोस्त गंभीर रूप से घायल साथी को एक्टिवा से जेके अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां रविवार की दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साथ पढ़ने वाली महिला मित्र पिछले तीन महीने से उससे बात नहीं कर रही थी। शनिवार की रात वह उससे मिलने उसके फ्लैट पर गया था, जहां उसने आत्महत्या करने की बात की थी। छात्रा ने उसके साथियों को फोन पर बताया कि उसका ध्यान रखना। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोलार रोड थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक मूलत: रीवा निवासी 21 वर्षीय सचिन सिंह सागर प्रीमियम टावर फेस-01 के पांचवीं मंजिल के फ्लैट में रहकर एलएन मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। उसके साथ फ्लैट में तीन छात्र भी अलग-अलग रूम में रहते हैं। छात्रा ने दोस्तों को कहा था, ध्यान रखना प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह गर्लफेंड के बात न करने से परेशान था। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात उससे मुलाकात के दौरान छात्रा को बताया कि वह आत्महत्या कर लेगा। उससे बातचीत करके वह अपने फ्लैट आ गया था। इसके बाद छात्रा ने उसके साथियों को फोन करके बताया कि सचिन बहकी-बहकी बात कर रहा है, उसका ध्यान रखना। रात में वह अपने कमरे में चला गया। सुबह उसने बालकनी से छलांग लगा दी। साथियों ने उसे गंभीर हालत में जेके अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रीवा से भोपाल पहुंचे और शव लेकर रीवा रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *